अलीगढ़। हरदुआगंज : पट्टा करने को विधिक रुप से अधिकृत ही नहीं थे क्षेत्रीय मंत्री संतोष कुमार मिश्रा, कर रहे हैं गुमराह। जानिए पूरा मामला

अलीगढ़। हरदुआगंज : पट्टा करने को विधिक रुप से अधिकृत ही नहीं थे क्षेत्रीय मंत्री संतोष कुमार मिश्रा, कर रहे हैं गुमराह। जानिए पूरा मामला
हरदुआगज : श्री गाँधी आश्रम हरदुआगज की जमीन को लीज पर देने के मामले में नई नई शाजिशों का खुलासा हो रहा है। इस सार्वजनिक जमीन को महज दो करोड़ दो लाख रुपये में लीज पर देने के पीछे की बजह को लीजकर्ता आश्रम के हित में बताकर सहानभूति लेना चाहते है। लेकिन सच्चाई लीज में लिखी गयी शर्तो से साफ हो रही है।  ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़ इस बेसकीमती जगह की लीज बसपा नेता औऱ चेयरमैन तिलक राज यादव के बेटे को देने के पीछे श्री गांधी आश्रम के क्षेत्रीय मंत्री संतोष कुमार मिश्रा की बड़ी शाजिश है। ज़मीन को बिना किसी अधिकार के लीज पर देना औऱ बिना कमेटी में प्रस्ताव पास औऱ अनुमोदन के ही लीज लेने वाले से भुगतान प्राप्त कर लेना विधिक रूप से गलत है।  असल मे किसी सार्वजनिक उद्देश्य से किसी संस्थान के पास जो अचल संम्पत्ति हो उसे अब बिना किसी सक्षम न्यायालय की अनुमति के बिना न तो क्रय किया जा सकता है और न ही उसे पट्टे पर दिया जा सकता है। लेकिन इस प्रकरण में न सिर्फ इन नियमों की धज्जियां क्षेत्रीय मंत्री संतोष कुमार मिश्रा ने उड़ाई बल्कि यह भी तथ्य छिपाया कि श्री गांधीआश्रम हरदुआगज की तीन सम्मतियों में कुछ रकवा नॉन जेड ए श्रेणी क…