अलीगढ़ : श्रीकृष्ण सम्पूर्ण विश्व के आराध्य हैं हमारे प्रभु का अपमान हम नहीं सहेंगे - कृष्णभक्त अभिषेक सक्सैना
अलीगढ़ : श्रीकृष्ण सम्पूर्ण विश्व के आराध्य हैं हमारे प्रभु का अपमान हम नहीं सहेंगे - कृष्णभक्त अभिषेक सक्सैना ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़ एटरनल जीनियस वन संस्था ने मासूम सवाल फिल्म में सैनिटरी पैड पर भगवान श्रीकृष्ण का चित्र लगाने का किया विरोध - फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक के विरुद्ध अलीगढ़ से उठाई कार्रवाई की माँग। शुक्रवार को रिलीज हुई निर्देशक संतोष उपाध्याय एवं निर्माता रंजना उपाध्याय की फिल्म "मासूम सवाल" के सामने आए पोस्टर में सैनिटरी पैड पर भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर बनी नजर आ रही है जिसके विरोध में एटरनल जीनियस वन संस्था ने थाना सासनी गेट अलीगढ़ में थाना प्रभारी पंकज मिश्रा जी से निर्माता एवं निर्देशक के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की। पहले भी कई फिल्मों में सनातन धर्म की वैदिक परम्पराओं एवं हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बनाया गया है, बात हो ओह माय गॉड की, पीके की, ब्रह्मास्त्र की, तांडव की या फिर काली की... ऐसी ही और भी अनगिनत फ़िल्मों में हमारे सनातन धर्म एवं देवी-देवताओं का अपमान किया गया है। दिन प्रतिदिन ऐसे निर्माता और निर्देशक की हिम्मत बढ़ती ही जा रही है क्यूंकि उनको लगता है कि हिंदू सहिष्णु हैं कुछ दिन विरोध करेंगे और बाद में परिवार के साथ थियेटर में जाकर फ़िल्म देखने पहुंच…