बुलंदशहर। जिला पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ 20 अभियुक्तो को गिरफ्तार, 12 किलो गांजा सहित 400 ग्राम डायजापाम पाउडर और 4,980 नशीली गोलियों बरामद
बुलंदशहर। जिला पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ 20 अभियुक्तो को गिरफ्तार, 12 किलो गांजा सहित 400 ग्राम डायजापाम पाउडर और 4,980 नशीली गोलियों बरामद ब्यूरो डेस्क, बुलंदशहर बुलंदशहर जिले में मादक पदार्थ व अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस ने 20 अभियुक्तो को 12.275 कि0ग्रा0 गांजा, 400 ग्राम डायजापाम पाउडर व 4,980 नशीली गोली सहित गिरफ्तार किया गया अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में सम्बन्धित थानो पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को 15 दिन कस्टडी में जेल भेज दिया है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 900 ग्राम अवैध गांजा किया बरामद थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों जान मोहम्मद पुत्र रियाजुद्दीन निवासी मौ. फैसलाबाद को 900 ग्राम अवैध गांजा, नसीम पुत्र समीम निवासी मौ. रुकनसराय को एक कि.ग्रा.अवैध गांजा व रोहित पुत्र उमाशंकर निवासी टावर वाली गली मोहनकुटी थाना कोतवाली नगर को एक कि.ग्रा. गांजा सहित गिरफ्तार किया गया जिनके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत है। थाना छतारी पुलिस ने 2 किलोग्राम अवैध गांजा किया बरामद थाना छतारी पुलिस द्वारा एक अभियुक्त वीरेन्द्र पुत्र महीपाल सिंह निवासी ग्राम गंगावास थाना छतारी को दो कि ग्रा. अवैध …