बुलंदशहर। इदरीश हत्याकांड के मुख्य आरोपी की पुलिस को मिली रिमांड, 8 घंटे तक पूछताछ के बाद हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद, कई अहम बातें आईं सामने

 

रिपो० जोगेंद्र सागर

बुलंदशहर के खुर्जा में मस्जिद में घुसकर नमाजी की हत्या के आरोपी सरफराज की रिमांड पुलिस को मिली है। पुलिस ने 8 तक पूछताछ की। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आलाकत्ल बरामद किया है। दो आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी

तीन दिन पहले पुलिस ने हत्याकांड में शामिल मुबारक और मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया था। अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया था। आरोपी सरफराज अन्य साथियों समेत फरार चल रहा था। सरफराज ने पुलिस को चकमा देते हुए 22 जुलाई को अनूपशहर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। अब खुर्जा पुलिस को हत्याकांड के मुख्य आरोपी सरफराज की डिमांड मिली थी।

रिमांड के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी सरफराज से 8 घंटों तक पूछताछ की। इस दौरान आलाकत्ल तमंचा बरामद कर लिया है। इसके अलावा मुख्य आरोपी से पुलिस को कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल हुई है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0