अलीगढ़। हरदुआगंज : पूर्ण विधिविधान से की गई श्री गणेश स्थापना, जगह जगह विराजे विघ्नहर्ता

अलीगढ़। हरदुआगंज : पूर्ण विधिविधान से की गई श्री गणेश स्थापना, जगह जगह विराजे विघ्नहर्ता
रिपो. अभिषेक चौधरी गणेश चतुर्थी पर बुधवार की सुबह से ही शहरों से देहात तक मंदिरों एवं घरों में विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की गई। गणपति बप्पा मोरया... के जयकारों और भगवान के गीतों के बीच पूरा कस्बा गजानन की जय जयकार से गुंजायमान रहा। जगह-जगह गजानन की मूर्तियां स्थापित की गईं। हरदुआगंज :- दोपहर बाद से पंडालों में पूर्ण विधि-विधान के साथ गणपति बप्पा की स्थापना की गई। देहातों, गांव-गांव में गणेश महोत्सव पर धार्मिक आयोजनों की धूम रही। मंदिर और घरों के अलावा गली मोहल्लों में गणेश महोत्सव को लेकर भक्तों में खासा उत्साह रहा। गणपति बप्पा का दूध से किया गया अभिषेक हरदुआगंज कस्बे के मंदिर श्री बालाजी महाराज पर श्री बालाजी बाल भक्त सेवा समिति के तत्वधान पर दसवीं बार आयोजित हुए श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव पर गणपति बप्पा का दुग्धाभिषेक किया गया। पं. अभिषेक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से गणपति की मूर्ति का दूध, दही, घी, गंगाजल व शहद से अभिषेक कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ० मनीष यादव व डॉ० नेहा यादव रहे। आयोजन में मंदिर समिति अध्यक्ष विवेक कुमार, उपाध्यक्ष शिवम शर्मा, प्रब…