अलीगढ़। छर्रा : विधायक समर्थकों ने गभाना टोलकर्मियों के साथ की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
अलीगढ़। छर्रा : विधायक समर्थकों ने गभाना टोलकर्मियों के साथ की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे के गभाना टोल प्लाजा पर बुधवार रात्रि में एक विधायक के समर्थकों ने टोल से गाड़ी निकालने को लेकर टोलकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर डाली। जिसकी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रही है। टोल मैनेजर की तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने दो आरोपितों को शांतिभंग में बंदी बनाया है। ◆ ब्यूरो चीफ, अलीगढ़ ◆ ◆ टोल मैनेजर ने दर्ज करायी रिपोर्ट टोल मैनेजर सोमवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर गभाना के सोमना स्थित टोल प्लाजा पर एसकेएम कांट्रेक्टर सर्विस कंपनी टोेल वसूलती है। बुधवार की रात्रि में करीब साढ़े आठ बजे एक स्कार्पियो आई और बिना टोल चुकाए बैरियर को तोड़ते हुए निकली। वहां मौजूद टोलकर्मी चरण सिंह बैरियर को ठीक करने लगा। इसी बीच कार कुछ व्यक्ति आए और टोलकर्मियों के साथ मारपीट करने लगे। आरोपित जान से मारने व टोल न चलने देने की धमकी देते हुए भाग गए। बताया जा रहा है कि वह गाड़ी छर्रा विधायक की थी। #Aligarh • सोमना टोल पर कर्मचारियों के साथ केबिन में घुसकर मारपीट • घटना सीसीटीवी में कैद • मारपीट करने वाले भाजपा विधायक के कार्यकर्त…