अलीगढ़। हरदुआगंज : धू-धू कर जला रावण, बुराई के प्रतीक का अंत जगह-जगह जलाए बुराई के प्रतीक रावण के पुतले
अलीगढ़। हरदुआगंज : धू-धू कर जला रावण, बुराई के प्रतीक का अंत जगह-जगह जलाए बुराई के प्रतीक रावण के पुतले रिपो. अभिषेक चौधरी जिले भर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह बुराई के प्रतीक रावण के पुतले जलाए। हरदुआगंज क्षेत्र के तालानगरी में रावण का टीला पर दशहरा उत्सव के दौरान 35 फुट ऊंचा रावण का पुतला 15 सैकंड में जलकर राख हो गया। शाम करीब 7 बजे पुतले को आग लगाते ही आतिशी धमाके गूंज उठे। शोरगरों ने आतिशी नजारे पेश किए। आसमान में सतरंगी आतिशी नजारे बिखरने लगे। पुतला दहन आतिशबाजी देखने के लिए रावण का टीला पर हजारों लोग एकत्र हुए। हरदुआगंज : रावण पुतला दहन के दौरान भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। रावण का टीला पर कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही लोग जाकर जम गए। पुतले को आग लगाते ही शोर शराबा होने लगा। दर्शकों ने पुतला दहन आतिशबाजी का जमकर आनंद लिया। पुतला दहन देखने के लिए आस पास के मकानों की छतों पर भी लोगों की भीड़ रही। दहन से पूर्व राम रावण संवाद में कलाकारों की संवाद अदायगी ने लोगों को प्रभावित किया। राम रावण युद्ध के दौरान लोग जोश में आकर जयकारे लगाने लगे। कुंभकर्ण मेघनाद वध का मंचन भी हुआ। इस मौके पर पूर्व चैयरमेन राजेश यादव,जितेंद्र चौहान,रवेंद्र पाल शर्मा,विजेंद्र चौहान, प्रदीप चौह…