अग्निवीर भर्ती में सेंधमारी की कोशिश, आकाश बनकर पहुंचा अलीगढ़ का आबिद जानिए कैसे पकड़ में आया

अग्निवीर भर्ती में सेंधमारी की कोशिश, आकाश बनकर पहुंचा अलीगढ़ का आबिद जानिए कैसे पकड़ में आया
डेस्क, समाचार दर्पण लाइव कानपुर में अग्निवीर भर्ती में सेंध लगाने की पहली बड़ी कोशिश सामने आई है। भर्ती में अलीगढ़ निवासी आबिद नाम का युवक पकड़ा गया, जो आकाश के नाम से दस्तावेज लेकर पहुंचा था। आधारकार्ड की जांच में वह दबोच लिया गया। सेना ने उसे पुलिस को सौंप दिया है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पता चला है कि आबिद ने भर्ती के लिए दोस्त आकाश के दस्तावेज लगाए और हर जगह आकाश की जगह अपनी फोटो लगा ली। पुलिस देश की सुरक्षा में सेंध की कोशिश के एंगल पर भी जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक अग्निवीर भर्ती में आकाश के नाम से फार्म भरने वाले युवक के दस्तावेज चेक करते वक्त सेना के अफसरों को संदेह हुआ। आधार कार्ड की जांच की तो खेल खुल गया। आधार पर जो नंबर था वह अलीगढ़ निवासी आकाश के नाम पर जारी था लेकिन उसमें जो फोटो था, वह भर्ती में आए आकाश से भिन्न पाया गया। इस पर सैन्य अफसरों ने पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम आबिद खान पुत्र अनीस, निवासी दूधना पाली, मुकीमपुर, अतरौली बताया। सेना ने पुलिस को सूचना दी। दोस्त के आधार कार्ड पर लगा ली अपनी फोटो पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आबिद ने बताया कि उसकी उम्र ज्य…