भ्रष्टाचार के आरोपी डिप्टी SP को डिमोट कर SI बनाया... IPS पर भी लटकी तलवार, जानें क्या है पूरा मामला
भ्रष्टाचार के आरोपी डिप्टी SP को डिमोट कर SI बनाया... IPS पर भी लटकी तलवार, जानें क्या है पूरा मामला डेस्क, समाचार दर्पण लाइव रामपुर गैंगरेप केस में घूस लेकर मामला रफा-दफा करने के मामले में दोषी पाए गए डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी विद्या किशोर शर्मा को डिमोट कर उसके मूल पद यानी एसआई पद पर भेज दिया गया है. इस मामले में आईपीएस शगुन गौतम के खिलाफ भी जांच चल रही है. आइए जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है? उत्तर प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार पर एक नजीर पेश करने वाली कार्रवाई की है. गैंगरेप के मामले में घूस लेकर मामला रफा-दफा करने के मामले में दोषी पाए गए डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी को डिमोट कर उसके मूल पद सब इंस्पेक्टर (SI) पर भेज दिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिप्टी एसपी विद्या किशोर शर्मा के डिमोशन का आदेश जारी कर दिया है. यह पूरा मामला बीते साल 2021 का है, जब विजय किशोर शर्मा रामपुर में सीओ सिटी के पद पर तैनात थे. विद्या किशोर शर्मा के आवास पर एक शख्स से पैसे के लेनदेन का एक वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में विद्या किशोर शर्मा पैसा लेकर ऊपर तक पहुंचाने की बात कर रहे हैं. दरअसल, रामपुर में एक अस्पताल संचालक पर महिला ने गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया. शुरुआती जांच में पुलिस ने मामला पेश बं…