आगरा के होटल से उज्बेकिस्तान की दो महिलाएं गिरफ्तार, पासपोर्ट था न वीजा, जानिए फिर पुलिस ने क्या किया

आगरा के होटल से उज्बेकिस्तान की दो महिलाएं गिरफ्तार, पासपोर्ट था न वीजा, जानिए फिर पुलिस ने क्या किया
डेस्क,समाचार दर्पण लाइव दोनों महिलाओं ने पहले खुद को भारतीय बताया। फिर कहा कि दिल्ली में हमारे रिश्तेदार रहते हैं। पुलिस अब दोनों युवतियों के पास से मिले आधार कार्डों की जांच कर रही है। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वे फर्जी आईडी (आधार कार्ड) देकर होटल में ठहरी थीं। खुफिया विभाग की सूचना पर आगरा पुलिस ने होटल में छापा मारकर दोनों को पकड़ा है। गौर करने वाली बात यह है कि दोनों के पास न ही पासपोर्ट है और न ही वीजा। पुलिस को बड़ी साजिश की आशंका है। शनिवार को होटल पहुंची थीं दोनों सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि एलआईयू से ताजगंज थाना पुलिस को सूचना दी गई थी। सूचना पर एलआईयू और थाना ताजगंज पुलिस ने ताजगंज फेस दो स्थित होटल द एंपायर में छापा मारा। उन्होंने बताया कि यह होटल 15 दिन पहले ही खुला है। होटल प्रबंधन ने बताया कि शनिवार को दोनों महिलाएं दोपहर में होटल पहुंची थी। आईडी के नाम पर दिल्ली का आधार कार्ड दिया। दोनों कमरा नंबर 209 में ठहरी थीं। न पासपोर्ट, न ही वीजा दोनों महिलाओं से जब पूछताछ की गई तो हकीकत सामने आ गई। दोनों क…