अलीगढ़ | किसानों से यूरिया की अधिक कीमत वसूल रही थीं सचिव, डीएम से शिकायत पर लाइसेंस निलंबित

अलीगढ़ | किसानों से यूरिया की अधिक कीमत वसूल रही थीं सचिव, डीएम से शिकायत पर लाइसेंस निलंबित
SDLive News अलीगढ़ में किसानों से यूरिया के ज्यादा मूल्य वसूल करने के मामले में डीएम ने डडार आलूपुरा समिति की सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डीएम ने सचिव को निलंबित करने के साथ ही उनकी समिति का लाइसेंस भी निलंबित किया है। आरोपी सचिव के खिलाफ डीएम को लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद पीड़ितों ने डीएम से शिकायत करने के साथ ही वीडियो साक्ष्य भी प्रस्तुत किए थे। वीडियो साक्ष्य मिलने के बाद डीएम ने तत्काल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है और समिति के जरिए होने वाली उर्वरक की बिक्री को रोक दिया है। प्रधान ने की शिकायत, फिर आमजन भी मिले डडार आलूपुरा गांव के प्रधान ने डीएम से 2 जनवरी को गांव की समिति की सचिव के खिलाफ शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने बताया कि सचिव रेखादत्त शर्मा पिछले 10 सालों से इस पद को संभाल रही हैं। लेकिन उनके द्वारा लगातार गड़बड़ी की जा रही है। इसमें बताया गया कि उनके द्वारा लगातार यूरिया की ज्यादा कीमत वसूली जा रही है। 3 जनवरी को एक शिकायत कर्ता जुगेंद्र डीएम से मिला और उसने भी कीमत से अधिक मूल्य वसूलने की शिकायत की और साक्ष्य के तौर पर डीएम को वीडियो भी दिखाया। जिस…