अलीगढ़ पुलिस का गजब कारनामा, जेल में बंद आरोपी को लूट-हत्या में दिखाया था, पूर्व एसओ समेत दस पुलिसकर्मियों पर मुकदमे का आदेश

अलीगढ़ पुलिस का गजब कारनामा, जेल में बंद आरोपी को लूट-हत्या में दिखाया था, पूर्व एसओ समेत दस पुलिसकर्मियों पर मुकदमे का आदेश
SDLive News अलीगढ़ : पुलिस के कारनामे भी कभी-कभी फजीहत करा देते हैं। वर्ष 2021 का दादों पुलिस का एक मामला उजागर हुआ है। 24 जनवरी 2021 को क्षेत्र में एक कपड़े की फेरी लगाने वाले युवक की लूट के दौरान चाकुओं से गोदकर हत्या हुई। पुलिस ने हत्या के जुर्म में जिस व्यक्ति को जुलाई 2021 में जेल भेजा, वह लूट-हत्या की घटना वाले दिन जेल में था। अब जेल में रहकर वह हत्या और लूट कैसे कर गया। इस पर आरोपी अपराधी के परिवार की ओर से न्यायालय में अर्जी दायर की गई। इस पर सीजेएम न्यायालय से तत्कालीन एसओ सहित दस पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश हुआ है। महुआ खेड़ा क्षेत्र के गांव याकूतपुर की मंजू देवी की ओर से सीजेएम न्यायालय में अर्जी दायर की गई। इसमें कहा गया कि उसके पति भगवती उर्फ कालीचरन को दादों पुलिस ने 15 जुलाई 2021 को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जिसमें एक मुकदमा दादों में 2 अप्रैल 2021 को मोबाइल व नकदी लूट का उजागर किया, जबकि दूसरा 24 जनवरी 2021 को कपड़े की फेरी लगाने वाले युवक नरेंद्र की हत्या कर बाइक, मोबाइल व पर्स लूट का उजागर किया। मंजू देवी का आरोप है कि उसका पति कालीचरन उर्फ भगवती लोधा के वर्ष …