अलीगढ़ में मीडिया कर्मी के घर 20 लाख की लूट:4 बदमाश घर में घुसे, नकदी-जेवर लेकर हुए फरार

अलीगढ़ में मीडिया कर्मी के घर 20 लाख की लूट:4 बदमाश घर में घुसे, नकदी-जेवर लेकर हुए फरार
SDLive News अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के गूलर रोड मित्र नगर में गुरुवार रात 4 हथियार बंद बदमाशों ने एक समाचार पत्र संचालक के घर में लूटपाट की। बदमाश मीडियाकर्मी के घर घुसे और हथियारों के बल पर पहले जमकर मारपीट की। इसके बाद उन्होंने पूरे घर को धमकाकर कब्जे में ले लिया। इसके बाद आरोपियों ने पूरे घर में जमकर उथल पुथल की और घर में रखी नकदी और जेवर लूटकर वहां से भाग गए। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी समेत पुलिस के अन्य अधिकारी और क्षेत्रिय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। 20 लाख रुपए की नकदी-जेवर लूटे गूलर रोड के मित्र नगर में पत्रकार संजय कुमार के अखबार का कार्यालय और घर है। नीचे अखबार का कार्यालय चलता है और ऊपर उनका घर है, जहां पर पूरा परिवार रहता है। पीड़ित संजय कुमार ने बताया कि गुरुवार रात कुछ हथियार बंद बदमाश उनके घर में घुसे और तमंचे के बल पर लूटपाट की। बदमाशों ने हथियारों के बल पर पूरे घर को कब्जे में ले लिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने उनके घर में रखे 2 लाख रुपए नकद और लगभग 18 लाख रुपए के जेवर लूट लिए…