यूपी | सिरफिरे ने फिल्मी स्टाइल में छात्रा को मारी गोली,बस को हाथ दिखाया, फिर गाड़ी पर चढ़ गया, देखते ही तमंचे से की फायरिंग
यूपी | सिरफिरे ने फिल्मी स्टाइल में छात्रा को मारी गोली,बस को हाथ दिखाया, फिर गाड़ी पर चढ़ गया, देखते ही तमंचे से की फायरिंग SDLive News मेरठ में सिरफिरे ने फिल्मी स्टाइल में बस रोककर तमंचा से छात्रा को गोली मार दी। गोली लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन तब तक हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है। बस से पढ़ाई कर घर लौट रही थी निकिता फलावदा थाना क्षेत्र के पिलोना गांव की रहने वाली है। वह 11 वीं की स्टूडेंट है। शुक्रवार को सहेली के साथ स्कूल से पढ़ाई करने के बाद बस से घर लौट रही थी। बस जैसे ही निलौहा गांव के मेाड़ पर पहुंची। बाइक सवार युवकों ने फिल्मी स्टाइल में बस को रुकवा लिया। यात्री कुछ समझ पाते इससे पहले ही बाइक सवार युवकों ने तमंचा निकाल लिया। उसके बाद बस में सवार निकिता को गोली मार दी। गोली छात्रा के कंधे में लगी। जिसके बाद वह खून से लथपथ होकर सीट से नीचे गिर गई। वहीं, गोली चलते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई। लोग बस से कूदकर इधर-उधर भागने लगे, इसी बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश में चेकिंग की लेकिन तब तक हमलावर फरार होने में कामयाब रहे। छात्र…