यूपी | बेटे की डेड बॉडी लेकर SSP ऑफिस पहुंचा सिपाही:बीमार पत्नी की देखभाल के लिए नहीं मिली थी छुट्टी, पूछा- बच्चे की मौत का जिम्मेदार कौन
यूपी | बेटे की डेड बॉडी लेकर SSP ऑफिस पहुंचा सिपाही:बीमार पत्नी की देखभाल के लिए नहीं मिली थी छुट्टी, पूछा- बच्चे की मौत का जिम्मेदार कौन SDLive News इटावा में एक सिपाही अपने 2 साल के बच्चे का शव लेकर SSP ऑफिस पहुंच गया। सिपाही का आरोप है कि उसकी पत्नी के 3 ऑपरेशन हुए हैं। वह बच्चे और पत्नी की देखभाल के लिए छुट्टी मांग रहा था। लेकिन छुट्टी नहीं मिली। घर में बच्चे को देखने वाला कोई नहीं बचा था। इसी कारण बुधवार की सुबह बच्चा घर के पास पानी के गहरे गड्ढे में गिर गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। सिपाही का कहना है कि विभाग उसको छुट्टी न देने का कारण बताए। उसके बच्चे की मौत का आरोपी कौन है? 7 जनवरी से मांग रहा था छुट्टी मामला इटावा की फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की एकता कॉलोनी का है। सिपाही सोनू मूल रूप से मथुरा का रहने वाला है। वह 7 जनवरी से छुट्टी मांग रहा था। लेकिन अधिकारी उसको छुट्टी नहीं दे रहे थे। सिपाही का बेटा बुधवार सुबह घर के बगल में पानी भरे गड्ढे में गिर गया था। सोनू चौधरी पुलिस लाइन में तैनात था। एकता कॉलोनी में वह किराए पर रह रहा था। उसकी पत्नी कविता करीब 15 दिनों से बीमार चल थी। कविता और अपने 2 साल के बेटे हर्षित की देखभाल के लिए सोनू छुट्टी मांग रहा था। खेलते समय गड्ढे में गिरा मासूम सोनू ने बताया कि उसने 7 जनवरी क…