अश्लील वीडियो कॉल करके पुलिसकर्मी को फंसाया:IPS बनकर ठग ने धमकाया, कहा- वीडियो वाली लड़की ने सुसाइड कर लिया
अश्लील वीडियो कॉल करके पुलिसकर्मी को फंसाया:IPS बनकर ठग ने धमकाया, कहा- वीडियो वाली लड़की ने सुसाइड कर लिया SDLive News आगरा पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी हनी ट्रैप का शिकार हो गया। वॉट्सऐप पर न्यूड गर्ल ने वीडियो कॉल किया। पुलिसकर्मी ने जैसे ही कॉल रिसीव की, थोड़ी देर में कॉल कट गई। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हुआ। फर्जी IPS ने उसे गिरफ्तार करने और नौकरी जाने का डर दिखाया। पुलिसकर्मी से दो लाख रुपए की मांग की गई। 70 हजार से ज्यादा हड़प भी लिए गए। अब पुलिसकर्मी ने शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। यू-ट्यूब से वीडियो हटवाने के लिए मांगे 25 हजार पीड़ित पुलिसकर्मी ने थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर की शाम उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल आई। उन्होंने कॉल रिसीव किया तो एक न्यूड गर्ल दिखी। उन्होंने तत्काल फोन काट दिया। इसके बाद उनके पास दूसरे नंबर से फोन आया। उसने कहा कि तुम्हारी उस लड़की के साथ वीडियो बना ली गई है। उसे यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिया गया है। वीडियो को हटवाना चाहते हो तो 25 हजार रुपए भेजो। फर्जी IPS बोला- तुम स्टाफ के आदमी हो, मामला निपटा लो पुलिसकर्मी ने डर के चलते 21 हजार 500 रुपए ऑनलाइन पेमेंट कर दिए। इसके बाद अगले दिन फिर स…