यूपी | शहीद मेजर सलमान द्वार को निकाल कर फेंका, सपा विधायक बोले- मजहब के नाम पर अपमान बर्दाश्त नहीं

यूपी | शहीद मेजर सलमान द्वार को निकाल कर फेंका, सपा विधायक बोले- मजहब के नाम पर अपमान बर्दाश्त नहीं
SDLive News कानपुर नगर निगम में लगे शहीद मेजर सलमान गेट को उतारकर जमीन पर फेंक दिया गया। नगर निगम मुख्यालय के द्वार का नामकरण शहीद मेजर सलमान के नाम पर रखा गया था। लेकिन, सुंदरीकरण के बाद इस बोर्ड को पार्क में फेंक दिया गया। वहीं नया गेट तैयार होने के बाद भी कहीं मेजर सलमान का नाम तक नहीं लिखा गया। सपा विधायक बोले- मजहब के नाम पर अपमान इस मामले में अब विरोध शुरू हो गया है। सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने इस मुद्दे को उठाते हुए आरोप लगाया कि मजहब के नाम पर यह शहीद का अपमान है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, नगर निगम ने अपनी सफाई में कहा कि यह टिन का गेट था जिसे बदला जाना है। इसलिए इसे उतारा गया है। डीएम से करेंगे शिकायत समाज सेवक मोहम्मद अकील शानू ने कहा कि नगर निगम मुख्यालय पर लगा मेजर सलमान द्वार हटाना गलत है। शहीद के साथ घोर अपमान किया गया है। इसके खिलाफ डीएम से शिकायत की जाएगी। वहीं सपा विधायक ने कहा कि शहीदों का अपमान किया तो आंदोलन करेंगे। नफरत की मानसिकता शहीदों में न लाएं। जानिए! कौन थे मेजर सलमान अहमद खान मेजर सलमान अहमद खान किदवई नगर के रहने वाले थे। उनका जन्म 22 अक्टूबर 1978 में …