यूपी | एंटीकरप्शन टीम को देखते ही गिड़गिड़ाने लगा दरोगा, धारा 452 हटाने के लिए 5000 रुपये की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तार

यूपी | एंटीकरप्शन टीम को देखते ही गिड़गिड़ाने लगा दरोगा, धारा 452 हटाने के लिए 5000 रुपये की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तार
निखिल शर्मा संभल में दरोगा धर्मेंद्र सिंह तोमर को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है। मुकदमे में धारा हटाने के नाम पर 5000 की घूस ले रहे थे। रिश्वतखोर दरोगा के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। मामला गुन्नौर तहसील के थाना जुनावई का है। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को दरोगा धर्मेंद्र सिंह तोमर को 5000 की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगा अपराध नंबर 322 की विवेचना कर रहा था। जिसका मुकदमा 31 दिसंबर 2022 को सत्य प्रकाश आदि के खिलाफ दर्ज हुआ था। हालांकि मुकदमा दर्ज होने से पहले चौकी पर ही फैसला हो गया था। जिसके बाद सत्य प्रकाश 8 जनवरी को चौकी पर दरोगा से मिला था। तब दरोगा ने कहा था कि वह उस पर लगी धारा 452 को हटा देंगे, लेकिन उसके बदले में वह उन्हें 5000 रुपए देना होगा। तबादला होने पर रिश्वत के लिए बनाया दबाव इस बीच दरोगा का तबादला थाना बनियाठेर में हो गया और 10 जनवरी को वहां ज्वाइन भी कर लिया। दरोगा के द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने के बाद सत्य प्रकाश एंटी करप्शन टीम से शिकायत …