मशहूर अभिनेता-डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन, 67 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, अनुपम खेर ने दी श्रद्धांजलि
मशहूर अभिनेता-डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन, 67 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, अनुपम खेर ने दी श्रद्धांजलि SDLive News बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, कॉमेडियन और जाने-माने डायरेक्टर सतीश कौशिक का 9 मार्च की सुबह निधन हो गया है. उनके दोस्त और बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर जानकारी दी और श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि जानता हूं मृत्यु ही अंतिम सच है. लेकिन, अपने सबसे जिगरी दोस्त के बारे में यही लिखूंगा, ऐसा कभी सोचा नहीं था. अनुपम खेर ने अपने ट्वीट में लिखा कि 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम. Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति.
जानता हूँ “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति! 💔💔💔 pic.twitter.com/WC5Yutwvqc — Anupam Kher (@AnupamPKher) March 8, 2023 बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक ने फिल्मों में बतौर कॉमेडियन, स्क्रिप्ट राइटर, निर्देशक और निर्माता के रूप में काम किया. उनका जन्म 13 अप्रैल 1965 को हरियाणा में हुआ था. मिस्टर इंडिया से मिली थी पहचान …