यूपी | बेटे, बहू के खराब बर्ताव से क्षुब्ध बुजुर्ग ने राज्यपाल के नाम की करीब 5 करोड़ की जायदाद
यूपी | बेटे, बहू के खराब बर्ताव से क्षुब्ध बुजुर्ग ने राज्यपाल के नाम की करीब 5 करोड़ की जायदाद SDLive News मुजफ्फरनगर में अपने बेटे-बहू से परेशान एक 80 साल के बुजुर्ग ने कड़ा कदम उठाया। उन्होंने अपनी करीब 5 करोड़ की संपत्ति यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के नाम कर दी। बुजुर्ग ने अपनी वसीयत में यह भी लिखा है कि उनके मरने के बाद बेटा चिता को आग भी न दे। कोई और चाहे, तो उनके शव को आग दे सकता है। बुजुर्ग पिता का कहना है, मेरा यह कदम उन सभी औलादों के लिए सबक है, जो अपने मां-बाप का सम्मान नहीं करते हैं। साथ ही उन मां-बाप के लिए भी सन्देश है, जो अपनी औलादों के जुर्म सहते रहते हैं। 20 साल पहले पत्नी की मौत हो गई थी मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना तहसील के गांव बिराल में 80 साल के बुजुर्ग नत्थू सिंह रहते हैं। 20 साल पहले बीमारी के चलते उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। नत्थू सिंह ने अकेले ही अपने 2 बेटों और 4 बेटियों की शादी की। बताया जा रहा है कि उनका छोटा बेटा हमेशा परिवार के खिलाफ रहा। उसकी शादी के कुछ ही समय बाद बड़े बेटे ने झगड़े से परेशान होकर घर में ही आत्महत्या कर ली थी। छोटा बेटा सहारनपुर में सरकारी टीचर है। दो साल बाद उसका भी रिटायरमेंट होने वाला है। बुजुर्ग ने खुले आसमान के नीचे बिताई रातें कुछ सम…