अलीगढ़ | आज 5 स्थानों पर होगी मतगणना, सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग, विजय जुलूस, रोड शो और रैली पर रहेगा प्रतिबंध
अलीगढ़ | आज 5 स्थानों पर होगी मतगणना, सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग, विजय जुलूस, रोड शो और रैली पर रहेगा प्रतिबंध SDLive News अलीगढ़ में शनिवार को जिले के 5 स्थानों पर नगर निकाय चुनावों की मतगणना होगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी और शाम तक इस काम को पूरा करके प्रत्याशियों की जीत और हार की घोषणा कर दी जाएगी। इससे पहले प्रशासन ने अपनी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं और प्रत्याशियों और कर्मचारियों के लिए निर्देश और गाइडलाइन भी जारी की है। परिणाम आने के बाद कोई भी प्रत्याशी जुलूस, रोड शो, रैली या इस तरह का कोई भी काम नहीं कर सकेगा। जीतने के बाद प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से वापस जाएंगे। सीसीटीवी में सबसे पहले खुलेंगे पोस्टल बैलेट जिले के सभी मतगणना स्थलों को सीसीटीवी से लैस रखा गया है और सीसीटीवी की निगरानी में मतगणना के काम को निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाएगा। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की पेटियां खोली जाएंगी और इनकी गणना होगी। इसके बाद ईवीएम और मत पेटियों की गणना शुरू होगी। प्रत्येक टेबल पर माइक्रो आब्जर्वर लगाए गए हैं। यहां RO टेबल पर उम्मीदवार या अभिकर्ता बैठेंगे। मतगणना के समय अगर कोई मशीन खराब होती है, तो इंजीनियर मौजूद रहेंगे। वह तत्क…