अलीगढ़ में आपस में भीड़े AAP के समर्थक, रोड शो के दौरान महानगर अध्यक्ष, पार्षद प्रत्याशी में मारपीट


SDLive News
अलीगढ़ में नगर निकाय चुनाव के प्रचार का आखिरी दिन आम आदमी पार्टी के लिए बेहद गरम रहा। मंगलवार दोपहर पार्टी का रोड शो शहर में होना था, लेकिन आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष इमरान राज और वार्ड नंबर 86 के पार्षद प्रत्याशी के बीच झड़प और धक्का मुक्की होने कारण रोड भी रद कर दिया गया। जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि मेयर प्रत्याशी के निजी समर्थकों ने माहौल को बिगाड़ दिया। जिससे सांसद संजय सिंह भी रोड शो में शामिल हुए बिना वापस लौट गए। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रोड शो के लिए दोपहर से सासनी गेट स्थित महेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान में तैयारी चल रही थी। मौके पर मौजूद जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा, चुनाव प्रभारी कमांडो अशोक कार्यकर्ताओं में जोश भर रह थे, लेकिन मेयर प्रत्याशी का कहीं भी अता-पता नहीं था। बाद में महानगर अध्यक्ष मेयर प्रत्याशी राजकुमार लोधी को लेकर देर शाम पहुंचे तो हंगामा शुरू हो गया।

आप के जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि वार्ड नंबर 86 के प्रत्याशी आसिफ की पत्नी ने आरोप लगाया कि महानगर अध्यक्ष ने उसे धक्का दिया है। जिसके बाद हंगामा और बढ़ गया। कार्यकर्ताओं में कहासुनी होने लगी। किसी तरह सभी को समझाकर रोड शो शुरू कराया गया। रैली सड़क पर आने के बाद मेयर प्रत्याशी के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे सड़क पर जाम लग गया। मजबूरन रोड शो को वहीं रद कर दिया गया। 

अलीगढ़ आकर लौटे सांसद संजय सिंह आम आदमी पार्टी के रोड शो में सांसद संजय सिंह शामिल होने वाले थे, लेकिन कार्यकर्ताओं की झड़प के कारण उन्हें अलीगढ़ से वापस लौटना पड़ा। जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि रोड शो के लिए सांसद संजय सिंह अलीगढ़ आ रहे थे। लेकिन दोपहर में डिवाई के पास जाम के कारण लेट हो गए। जाम से निकलकर उन्होंने बताया कि वह आधे घंटे में पहुंचने वाले हैं। आप रोड शो शुरू कीजिए मैं शामिल हो जाउंगा। इसी बीच कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। कार्यकर्ता सड़क पर कोई हंगामा नहीं कर दें इसके लिए रोड शो रद कर दिया गया। सांसद संजय सिंह अलीगढ़ की सीमा में आने के बाद वापस लौट गए।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0