यूपी | मैनपुरी में छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को घर में जिंदा जलाया , मौत


SDLive News
मैनपुरी में किशोरी की जलाकर हत्या करने के आरोपित को पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के सिर के बाल जले हुए हैं। शरीर पर झुलसने के निशान हैं। जिससे उसके घटना स्थल पर मौजूद होने की पुष्टि हो रही है। पुलिस उससे घटना को लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है।
आए दिन करता था छेड़खानी
मंगलवार दोपहर शहर में नगला पजाबा निवासी एक किशोरी को उसका पड़ोसी अंकित लंबे अरसे से परेशान कर रहा था। आए दिन उसके साथ छेड़खानी करता था। मंगलवार दोपहर उसने घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़खानी की थी। विरोध करने पर पहले किशोरी के साथ मारपीट की फिर डीजल डालकर आग लगा दी थी। इस घटना में किशोरी झुलस कर गंभीर घायल हो गई थी। सैफई में किशोरी की मौत हो गई थी। रात करीब आठ बजे किशोरी के पिता ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी तो अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबीन की।
छोटे दो भाइयों ने दी पुलिस को जानकारी
घटनास्थल पर मौजूद किशोरी के दो छोटे भाइयों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। घटना की रिपोर्ट किशोरी के पिता ने आरोपित के खिलाफ दर्ज कराई। एसपी विनोद कुमार ने कोतवाली पुलिस के अलावा सर्विलांस, स्वाट को आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश दिया था। बुधवार सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के सिर के बाल जले हुए हैं। हाथ में झुलसने के निशान हैं। जिससे स्पष्ट है कि वह घटनास्थल पर ही मौजूद था।
पुलिस उससे पूछताछ करने में जुट गई है। आरोपित डीजल अपने साथ लेकर गया था या किशोरी के घर में रखा था। इस प्रकार के कई सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। आरोपित पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। 
और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0