भाजपा के राज्यमंत्री ने चंद्रशेखर आजाद को कहा दलाल, बोले- खुद ही हमला कराने वाले दलालों को फोन नहीं करते सीएम

भाजपा के राज्यमंत्री ने चंद्रशेखर आजाद को कहा दलाल, बोले- खुद ही हमला कराने वाले दलालों को फोन नहीं करते सीएम
SDLive News भाजपा के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री (दर्जा प्राप्त) रघुराज सिंह का विवादित बयान सामने आया है. उन्होंने भीम आर्मी के प्रमुख एवं आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर को ' दलाल ' कह कर संबोधित किया है. मंत्री का कहना है कि चंद्र शेखर आजाद ने अपने ऊपर स्वयं हमला कराया है , ताकि सरकार से सुरक्षा मिल सके. योगी सरकार उनको सुरक्षा नहीं देगी. रघुराज सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर खुद को बड़ा नेता साबित करपा चाहते हैं. लेकिन वह कितनी बार एमएलए,एमपी बने हैं ? जब एमपी,एमएलए नहीं बने तो काहे का बड़ा नेता है. सिक्योरिटी लेने के लिए खुद पर कराया हमला  भीम आर्मी के प्रमुख एवं आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर पर बुधवार को देवबंद में हमला की घटना पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ने कहा कि ऐसे (चंद्रशेखर आजाद )दलालों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फोन नहीं करते. चंद्रशेखर सहारनपुर में ही दंगा करा कर दिखाएं. उत्तर प्रदेश में दंगा कराने वाले सीधे ऊपर जाएंगे. चंद्रशेखर आजाद ने अपने ऊपर से हमला कराया है, ताकि उनको पुलिस सुरक्षा मिल सकें, ऐसे लोगों को योगी…