अलीगढ़ के अतरौली में गांव के कलुआ के साथ चाची कर रही थी गंदा काम, तभी पहुंच गई बच्ची; बात खुलने के डर से कर दी हत्या
अलीगढ़ के अतरौली में गांव के कलुआ के साथ चाची कर रही थी गंदा काम, तभी पहुंच गई बच्ची; बात खुलने के डर से कर दी हत्या डेस्क समाचार दर्पण लाइव अतरौली : गांव चैंडोला सुजानपुर में एक बच्ची की उसी की चाची ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। शव को घर के बराबर घेर में भूसे में छिपा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के अनुसार, बच्ची ने उन्हें संबंध बनाते हुए देख लिया था। अवैध संबंधों को छिपाने के लिए आरोपियों ने सिर पर ईंट मारने के गला दबाकर बच्ची की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी बंटी मजदूरी करते हैं। उनकी पांच वर्षीय बेटी कुमकुम शुक्रवार सुबह पौने 10 बजे घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई थी। परिजनों ने पूरे गांव में तलाश की। कोई पता न चलने पर रात में नरौना 12 नंबर चौकी पहुंचकर गुमशुदगी पंजीकृत कराई। एसपी देहात पलाश बंसल ने बताया कि सीओ अतरौली मोहसिन खान के नेतृत्व में पांच टीमें गठित की गईं। 100 से अधिक कैमरे खंगाले गए। गांव के केपी सिंह के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में 09:47 बजे बच्ची अपनी चाची आरती पत्नी सोनू कुमार के साथ जाते हुए दिखी, लेकिन 10:20 बजे वापसी के दौरान आरती अकेली थी। मोबाइल मिलने पर गहराया शक पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बताय…