अलीगढ़ में पिटाई से फूटा ट्रैफिक इंस्पैक्टर का गुस्सा कहा अलीगढ़ पुलिस है नपुसंक
अलीगढ़ में पिटाई से फूटा ट्रैफिक इंस्पैक्टर का गुस्सा कहा अलीगढ़ पुलिस है नपुसंक
अलीगढ़ में मोडिफाइड बुलेट को रोककर चेकिंग करने पर भाजपाइयों द्वारा पीटे गए ट्रैफिक इंस्पेक्टर का गुस्सा पुलिस विभाग पर फूटा है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने यहां तक कह दिया कि अलीगढ़ की पुलिस नपुंसक है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर का गुस्सा इलाके की एसएसओ और सीओ पर फूटा। इंस्पेक्टर के अनुसार उनके सामने ही भाजपाइयों ने तांडव किया, उनकी वर्दी तक फाड़ दी और एसएसओ और सीओ ने कुछ नहीं किया। इंस्पेक्टर की पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ही पुलिस ने दो भाजपाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर कमलेश कुमार ने कहा कि जब तक मेरी नौकरी रहेगी तब तक याद रहेगा कि एसएचओ और सीओ की मौजूदगी में मेरी पिटाई हुई है। कहा कि मुझे पीआरओ साहब का फोन आया था कि एक गाड़ी संदिग्ध है चेक कीजिए। एक मोडिफाइड बुलेट जिसके साइलेंसर की बहुत तेज आवाज आ रही थी। उसे रोका और चेक किया तो मेरे साथ बदतमीजी की गई। एसएसओ और सीओ की मौजूदगी में मेरे कपड़े फाड़े गए। अपने फटे कपड़े दिखाते हुए कहा कि इनकी मौजूदगी मेरी यह हालत की गई है। मुझे नहीं पता था कि अलीगढ़ की पुलिस इतनी नपुंसक ह…