यूपी : हिन्दुत्व के नाम पर लड़ने वाली करणी सेना का महानगर अध्यक्ष गोकशी करते गिरफ्तार
यूपी : हिन्दुत्व के नाम पर लड़ने वाली करणी सेना का महानगर अध्यक्ष गोकशी करते गिरफ्तार
यूपी के बरेली में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तस्करों से मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने हिन्दुत्व के नाम पर लड़ने-भिड़ने वाली करणी सेना के महानगर अध्यक्ष को गोकशी करते गिरफ्तार किया है। साथ ही दो अन्य लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने करणी सेना के जिलाध्यक्ष की साठगांठ से गोकशी करने की बात स्वीकार की है। उनके मोबाइल में जिलाध्यक्ष से बातचीत के साक्ष्य भी मिले हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मुकदमे में करणी सेना के जिलाध्यक्ष समेत दो आरोपियों को वांछित भी किया है। भोजीपुरा थाने के एसआई रनवीर सिंह के मुताबिक शुक्रवार रात वह गश्त कर रहे थे तो ग्राम बिलवा में देवरनिया नदी के पास नाले के किनारे गोकशी की सूचना मिली। वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो तस्करों ने फायर कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बचे। मगर पुलिस टीम ने घेराबंदी करके सीबीगंज के गांव सनड्या रानी निवासी मोहम्मद सईद खां, इज्जतनगर में डीआरएम ऑफिस के पास रहने वाले देवेंद्र कुमार और रहपुरा चौधरी के अकरम को गिरफ्तार कर लिया। मौके से गोवंशीय पशु के अवशेषों के अलावा गोकशी करने के औजार, एक तमंचा और ऑटो भी बरामद हुआ…