अलीगढ़। मासूम की गला दबाकर हत्या कर खेत में फेंका शव

अलीगढ़। मासूम की गला दबाकर हत्या कर खेत में फेंका शव
ब्यूरो डेस्क अलीगढ़ अकराबाद थाना क्षेत्र के कस्बा कौड़ियागंज में छह साल के मासूम की गला दबाकर हत्या कर शव सरसों के खेत में फेंक दिया. पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम चार दिन से लापता था. मासूम की हत्या पड़ोसी ने रंजिश में की थी. पुलिस के अनुसार कस्बा कौड़ियागंज निवासी गुलशेर मजदूरी करता है. परिवार में सात बच्चे हैं. सबसे छोटा छह वर्षीय बेटा मुद्सिर बीते की शाम मोहल्ले में ही परचून की दुकान पर टॉफी लेने गया था. रास्ते में पड़ोसी अनीश मिल गया. आरोपी उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने बुलाकर ले गया. कस्बे से बाहर गला घोंटकर हत्या कर दी. शव को सरसों के खेत में फेंक दिया. देर शाम तक मुदसिर के घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी. आस पड़ोस में काफी तलाश करने के बाद कहीं कोई सुराग नहीं लग सका. रात में परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज करा दी, तभी से पुलिस तलाश में लगी थी. पुलिस ने शक होने पर आरोपी अनीश को हिरासत में ले लिया. कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सरसों के खेत से शव को बरामद कर लिया. शव क्षत-विक्षत हो चुका था. पीड़ित पिता की तह…