अलीगढ़। दोस्त की प्रेमिका के परिजनों से बचकर भागा किशोर बाइक लेकर पेड़ से टकराया, मौत
अलीगढ़। दोस्त की प्रेमिका के परिजनों से बचकर भागा किशोर बाइक लेकर पेड़ से टकराया, मौत ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़ एक युवक अपने दोस्त को लेकर प्रेमिका से मिलने गया। वहां पर प्रेमिका के परिजनों ने उनमें से एक युवक को पकड़ लिया, दूसरा किशोर बचकर बाइक पर भाग निकला। उसकी बाइक एक पेड़ से टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गई। 16 फरवरी की रात थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को युवती के परिजनाें ने दबोच लिया तो साथ मौजूद दोस्त (रिश्ते में तहेरा भाई) जान बचाकर बाइक से भागा। इसी बीच रास्ते में टूटे पड़े पेड़ से टकराकर उसकी बाइक गिर गई और सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिवार वालों ने युवती के परिजनों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। थाना बरला के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर 16 फरवरी की रात करीब दस बजे अपने दोस्त (रिश्ते में तहेरे भाई) की उसकी प्रेमिका से मुलाकात कराने के लिए थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंचा था। गांव के बाहर मोबाइल टाॅवर पर दोस्त की प्रेमिका भी पहुंच गई। करीब एक घंटे तक तीनों वहीं पर बात करते रहे। इसी बीच युवती के परिजनों को भनक लग गई तो वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवती और उसके प्रेमी को दबोचकर पीटना शुरू कर दिया जबकि कि…