एस०पी०जी०सी० संगीत स्कूल के तत्वावधान में कशिश '2024' "शाइनिंग स्टार आॅफ अलीगढ़
एस०पी०जी०सी० संगीत स्कूल के तत्वावधान में कशिश '2024' "शाइनिंग स्टार आॅफ अलीगढ़ डेस्क, समाचार दर्पण लाइव कार्यक्रम का आज अलीगढ़ महोत्सव में कृष्णांजलि मंच पर भव्य आयोजन किया गया, जहाँ अनेकों प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री राजीव अग्रवाल अनु (सचिव, धर्म समाज सोसायटी), श्री सुरेश गोविल, श्री जॉनी फास्टर श्री अनुपम गुप्ता इंजीनियर चंद्रभूषण शर्मा, मधुप लहरी के साथ कार्यक्रम संयोजक शरद गुप्ता ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं उनके समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि शेखर शर्मा, किरण सक्सेना आदि ने उपस्थित रहकर सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। सर्वप्रथम अलीगढ़ सेलिब्रिटी गायक प्रतिभा आयुष सक्सेना के गीत तुझे सूरज कहूं या चंदा ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया नवोदित प्रतिभा गौरांशी राठी, ग्रंथ राठी तथा ज्योति सैनी द्वारा गाए भजन "हम कथा सुनाते राम सकल गुणगान की" मनमोहक समूहगान ने उपस्थित जन समूह को भाव विभोर कर दिया। गौरांशी राठी ने 'दिल तो है दिल' गीत गाकर अपनी मनभावन प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। ग्रंथ राठी के गीत '…