यूपी पुलिस की रायता न मिलने पर रार, गुस्साए दारोगा ने ढाबा कर्मियों को पीटा
यूपी पुलिस की रायता न मिलने पर रार, गुस्साए दारोगा ने ढाबा कर्मियों को पीटा डेस्क, समाचार दर्पण लाइव मलपुरा (आगरा)। ग्वालियर हाईवे के ककुआ क्षेत्र स्थित न्यू प्रिंस ढाबे पर रविवार रात खाने में रायता नहीं मिलने पर दारोगा ने जमकर हंगामा किया। ढाबा कर्मियों से मारपीट के साथ ही ग्राहकों से अभद्रता की। ढाबे के बाहर खड़ी बस के चालक और यात्रियों को पीटा। सोमवार को घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया। इसमें दारोगा बस चालक को लात मारते दिख रहे हैं। वरिष्ठ उप निरीक्षक नीटू सिंह और चौकी प्रभारी अमन गंगवार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। घटना रविवार रात 11:30 बजे की है। ढाबा पर गए थे खाना खाने मलपुरा थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक नीटू सिंह और ककुआ चौकी प्रभारी अमन गंगवार चार-पांच लोगों के साथ ढाबे पर खाना खाने पहुंचे। सभी लोग खाना खा रहे थे कि दारोगा ने रायता मांगा। कर्मचारियों ने बताया, रात अधिक होने से रायता खत्म हो गया है। यह सुनते ही दारोगा और उनके साथ आए लोग नाराज हो गए। दोनों दारोगा ने कर्मचारियों से मारपीट कर दी। दारोगा ने की अभद्रता #अलीगढ़ कर्मचारी भाई ने बहन के यहां लगे विद्युत मीटर में रात डेढ़ बजे अवैध तरीके से खोलकर तिगड़म पांच लगाई जिसकी वीडियो सोशल मीडिया…