अलीगढ़ बीजेपी प्रत्याशी का विरोध शुरू, ब्राह्मण समाज ने सांसद सतीश गौतम का किया विरोध

अलीगढ़ बीजेपी प्रत्याशी का विरोध शुरू, ब्राह्मण समाज ने सांसद सतीश गौतम का किया विरोध
निखिल शर्मा चुनाव नजदीक आते ही जनप्रतिधियों को मतदाताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है. अलीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी और मौजूदा सांसद सतीश गौतम का विरोध अलग-अलग समाजों ने शुरू कर दिया है. इससे पहले गभाना क्षेत्र में ठाकुर समाज के द्वारा महापंचायत करके सांसद सतीश गौतम का विरोध किया था लेकिन अब यह विरोध ब्राह्मण समाज ने भी शुरू कर दिया है.  लोकसभा चुनाव पहले सांसद के विरोध का असर चुनाव पर देखने को मिल सकता है जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी के आला पदाधिकारी के द्वारा सभी समाज को एकजुट करने के लिए अलग-अलग समाज के दिग्गजों को अलीगढ़ भेज कर जातीय वोट बैंक साधने की पूरी कोशिश की जा रही है लेकिन फिर भी कुछ लोग सांसद सतीश गौतम को लेकर अब तक नाराज है हाई कमान ऐसे लोगों को मनाने में कहां चूक रहा है यह अब तक हाई कमान खुद नहीं समझ पाया है. यही वहज है कि हर दूसरे दिन अलग-अलग तरह के लोग विरोध करते हुए नजर आ रहे हैं. सांसद सतीश गौतम का विरोध ब्राह्मण समाज ने अलीगढ़ शहर में निजी स्थान पर एक महापंचायत का आयोजन किया जिसमें डॉक्टर महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती को आमंत्रित किया गया. इस दौरान ब्राह्म…