बुलंदशहर : विधवा मां को बीबी की तरह रखना चाहता था आबिद जंगल में किया था रेप, कोर्ट ने दरिंदे को सुनाई खौफनाक सजा
बुलंदशहर : विधवा मां को बीबी की तरह रखना चाहता था आबिद जंगल में किया था रेप, कोर्ट ने दरिंदे को सुनाई खौफनाक सजा
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आदमी को अपनी विधवा मां के साथ बुरी हरकत करने के लिए उम्रकैद की सजा मिली है। 40 साल का यह बेटा अपनी 58 साल की मां को अपनी पत्नी की तरह रखना चाहता था, जो अपने पिता की मौत के बाद अकेली हो गई थीं। बुलंदशहर की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी आबिद को इस अपराध के लिए सजा सुनाई है, और उसे 50,000 रुपये का जुर्माना भी देना होगा। जज वरुण निगम ने यह फैसला सुनाया है, और लोगों ने कोर्ट के इस फैसले पर खुशी जताई है। यह घटना 16 जनवरी 2023 को हुई, जब मां चारा लाने के लिए जंगल गई थी और तभी उसके बेटे ने उसके साथ बुरा काम किया। इसके बाद पीड़िता ने अपने छोटे बेटे को इस घटना के बारे में बताया। पीड़िता के छोटे बेटे ने बुलंदशहर कोतवाली देहात में अपने भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी आबिद को गिरफ्तार किया। एडीजीसी क्राइम विजय कुमार ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयान के आधार पर कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा दी है। पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि उसके पति की मौत के बाद उसका बेटा चाहता था कि वह उसके साथ पत्नी की तरह रह…