अलीगढ़ के हरदुआगंज में बदमाशों ने चला दी पुलिस पर गोली, फिर.....
अलीगढ़ के हरदुआगंज में बदमाशों ने चला दी पुलिस पर गोली, फिर.....
अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस लूट के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी और आरोपी बरौठा नहर के पास पुलिस को नजर आ गए। इससे पहले कि पुलिस उनहें रोकती, आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग शुरू होने पर पुलिस टीम ने पहले खुद को सुरक्षित किया और फिर आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग शुरू की। जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगी है और वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद दूसरे आरोपी ने भी पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। इलाज के बाद दोनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा जाएगा। महिला से तमंचे के बल पर की थी लूट दोनों आरोपियों ने बीती 8 सितंबर को हरदुआगंज में ही दिन दहाड़े एक महिला के साथ लूट की थी। आरोपियों ने तमंचे के बल पर महिला से मंगलसूत्र छीना और उसे धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। जिसके बाद पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया था और पुलिस मामले की जांच में जुट गईं थी। सीसीटीवी में भी कैद हुए थे आरोपी पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी रविवार को इलाके…