हरदुआगंज में मिले पशुओं के अवशेष, गांव वालों ने थाने पर किया हंगामा
हरदुआगंज में मिले पशुओं के अवशेष, गांव वालों ने थाने पर किया हंगामा
हरदुआगंज थाना क्षेत्र में पशुओं के अवशेष मिले। हरदुआगंज कस्बे में गांव में ही पशुओं के कटे हुए अवशेष पड़े हुए थे। खेतों में पशुओं के अवशेष की सूचना देखते ही देखते पूरे गांव में पहुंच गईं जिसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया और थाने पहुंच गए। लोगों ने आरोप लगाया कि लगातार गोवंश का वध किया जा रहा है और आरोपी इसके बाद इनके अवशेषों को जानबूझकर हिंदुओं के खेत और जमीन में फेंक देते हैं। लोगों ने अधिकारियों से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उच्च अधिकारियों ने भी किया निरीक्षण गोवंश के वध और ग्रामीणों के हंगामे की सूचना जब अधिकारियों को मिली तो उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जनसुनवाई करने निकले जिलाधिकारी विशाख जी. ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल पशुओं के अवशेष के सैंपल भरवाए हैं और इसे जांच के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही पुलिस ने क्रेन की मदद से मौके पर मौजूद पशुओं के अवशेष को जमीन में दफन करवाया जिससे उसकी सड़ांद से आमजनों को परेशानी न हो। वहीं पुलिस सारे मामले की जांच म…