अलीगढ़ के हरदुआगंज में नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप में की लूट, पुलिस जांच में जुटी

अलीगढ़ के हरदुआगंज में नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप में की लूट, पुलिस जांच में जुटी
अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात कलाई बंबा पर स्थित पेट्रोल पंप में अज्ञात लुटेरों ने मारपीट और लूटपाट की। संचालकों ने आरोप लगाया है कि आरोपी मुंह में नकाब बांधकर आए थे और हथियारों के दम पर उन्होंने जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की। काफी देर तक हंगामा करने के बाद आरोपी कार्यालय में रखी नकदी और अन्य कीमती सामान लूटकर ले गए। घटना के बाद संचालकों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद थाना प्रभारी हरदुआगंज डीएसपी धनंजय समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पेट्रोल डलवाने के बहाने आए थे आरोपी हरदुआगंज के कलाई बंबा स्थित मोनिका इंटर प्राइजेज पेट्रोल पंप पर शुक्रवार देर रात 11 बजे लूट की घटना हुई। पीड़ितों ने बताया कि आरोपी पेट्रोल डलवाने का बहाना लेकर वहां पहुंचे थे उन्होंने गाड़ी दूर ही खड़ी कर दी थी और 3-4 लोग पैदल पहुंचे थे। मौका पाकर उन्होंने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को दबोच लिया और हथियार के बल पर उनसे मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने कार्यालय में पहुंचकर तोड़फोड़ भी शुरू कर दी। काफी देर हंगामा चलता रहा, लेकिन सर्दि…