कोरोना मानकर कर दिया अंतिम संस्कार, बाद में रिपोर्ट आई निगेटिव

कोरोना मानकर कर दिया अंतिम संस्कार, बाद में रिपोर्ट आई निगेटिव
कोरोना काल में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते एक पत्नी अंतिम समय में अपने पति का चेहरा तक नहीं देख पाई। अस्पताल ने पति को बिना जांच के ही कोरोना संक्रमित घोषित कर दिया। किसी को छूने तक की इजाजत नहीं दी और अंतिम संस्कार करा दिया गया। अलीगढ़:  कोरोना काल में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते एक पत्नी अंतिम समय में अपने पति का चेहरा तक नहीं देख पाई। अस्पताल ने पति को बिना जांच के ही कोरोना संक्रमित घोषित कर दिया। किसी को छूने तक की इजाजत नहीं दी और अंतिम संस्कार करा दिया गया। बाद में पता चला कि मृतक की जांच रिपोर्ट निगेटिव थी। यह वाकया दीनदयाल अस्पताल में हुआ है। पत्नी ने अब अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में सीएमएस व कर्मचारियों के खिलाफ वाद दायर कर दिया है।  चिकित्सक व कर्मचारियों के खिलाफ वाद दायर अधिवक्ता नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि देहलीगेट थाना क्षेत्र के नगला मेहताब की रहने वाली रचना की ओर से वाद दायर किया गया है। इसमें कहा है रचना के पति 40 वर्षीय जितेंद्र कुमार नगर निगम में संविदा पर सफाईकर्मी थे। पांच अप्रैल 2021 को जितेंद्र को बेचैनी महसूस हुई तो मोहल्ले के पप्पू व जगमोहन …