पान मसाला व तंबाकू की हो रही है काला बाजारी डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़: कोरोना संकट को लेकर मारा-मारी है। कुछ शातिरों ने इस आपदा को अवसर में बदल डाला है। मुनाफा खोरी व काला बाजारी के चलते खाद्यान वस्तुओं के दाम आसमां पर हैं। फुटकर बाजार में सरसों का तेल 170 रुपया प्रतिलीटर हो गया है। होली पर इसके भाव 150 रुपया प्रतिलीटर थे। इस खेल में कुछ ब्रांडेड कंपनियां भी शामिल हैं। गुटखा यानी पान मसाला व तंबाकू का पाउच पांच की जगह आठ रुपये का बिक रहा है। हवा में उड़ रहा मुनाफाखोरी रोकने का दावा प्रशासन के मुनाफा खोरी रोकने के दावा को शातिर हवा में उड़ा रहे हैं। बांट-माप विभाग ने छिपैटी कन्फैक्शनरी सहित अन्य बाजारों में रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश कारोबारियों को दिये थे। अलीगढ़ कन्फैक्शनरी एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर कुमार कुरकुरे ने इसकी पहल भी की थी। दुकानदारों से कोरोना संकट की इस घड़ी में मुनाफा खोरी व कालाबाजारी करने वालों का किसी भी स्तर पर साथ न देने का एलान भी किया था। मगर छिपैटी से लेकिर महावीरगंज दाल मंडी व घी मंडी में हर रोज खाद्य वस्तुओं पर दाम बढ़ रहे हैं। कारोबार से जुड़े सूत्र का कहना है कि रिफांइड व सरसों के तेल की ब्रांड…