सूदखोर के चंगुल में फंसे दंपत्ति ने दी जान, जानिए क्या है पूरा मामला
सूदखोर के चंगुल में फंसे दंपत्ति ने दी जान, जानिए क्या है पूरा मामला रिपो० निखिल शर्मा अलीगढ़ में रहकर मजदूरी कर परिवार पाल रहे हरदुआगंज क्षेत्र के गांव सिल्ला निवासी दंपत्ति सूदखोर के ऐसे मकडज़ाल में फंसे कि उससे निकलना मुश्किल हो गया, महाजन की प्रताडऩा से तंग होकर दोनों ने जहर खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मंगलवार सुबह उनके शव पैतृक गांव के बाहर बाग में पड़े मिले, मृतकों ने सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें महाजन से लिए कर्ज को चुकता करने के बाद भी ब्याज पर ब्याज जोडक़र रकम मांगता रहा, दबंग की प्रताडऩा से निकलने का और रास्ता न सूझा तो दोनों ने मौत का रास्ता चुन लिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। कस्बा हरदुआगंज के गांव सिल्ला विसावनपुर के माजरा नगला ठेकेदार के मूल निवासी राव साहब पुत्र राजवीर सिंह करीब दो दशक पहले अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के रामनगर में किराये पर रहकर सब्जी की दुकान चलातेे थे। राव साहब पत्नी आशा देवी के साथ सोमवार को दोपहर बाद गांव नगला ठेकेदार में आए थे, जहां परिवार के लोगों के मिलकर अलीगढ़ जाने की कहकर चले थे, मंगलवार सुबह गांव के पास लाल हरिबाबू के बाग में दोनों मृत अवस्था पड़े मिले, शौच को निकले लोग की नजर पडऩे पर क्षेत…