बुलंदशहर | तीन बेटियों के सिर से एक ही दिन उठा मां-बाप का साया

बुलंदशहर | तीन बेटियों के सिर से एक ही दिन उठा मां-बाप का साया
रिपो० ललित चौधरी शिकारपुर। नगर निवासी एक शिक्षक और उनकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पत्नी की एक ही दिन में ही मौत हो गई। एक ही दिन में माता-पिता की मौत होने पर उनके चार बच्चों के सिर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अभी तक वह इस सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। माता-पिता को याद कर अक्सर इन बच्चों की आंखें भर उठती हैं। चारों बच्चे अब दादा-दादी के सहारे हैं। बच्चों का दावा है कि हमारे माता-पिता की कोरोना से ही मौत हुई है। हालांकि सरकारी रिपोर्ट में दंपती की कोरोना से मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है। शिकारपुर निवासी सुशील कुमार नगर के ही डीएपी इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। मूल रूप से गांव बोहिच निवासी सुशील 29 अप्रैल को पंचायत चुनाव डयूटी से लौटे तो बीमार हो गए। अगले ही दिन उनकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान पहले सुशील कुमार की मौत हो गई और कुछ घंटे बाद ही उनकी पत्नी विमलेश भी नहीं रहीं। माता-पिता का सिर से साया उठने के बाद तीन बेटी व एक बेटे का रो रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि समय रहते ऑक्सीजन बेड मिल जाता तो उनके पापा बच जाते। सुशील की 24 वर्षीय बड़ी बेटी सुष्मिता बीटेक पास है। उसस…