अलीगढ | बेकाबू पुलिस ने पीड़ित व परिवारिजनों को पीटा, घर में की तोड़फोड़

अलीगढ | बेकाबू पुलिस ने पीड़ित व परिवारिजनों को पीटा, घर में की तोड़फोड़
अलीगढ़: दादों क्षेत्र के गांव समैंना में शनिवार की देर शाम छेड़छाड़ के आरोपित को पकड़ने गयी पुलिस पर वादी पक्ष ने अारोपित की मदद करने का लगाया आरोप। पुलिस से हुई नौंकझोंक के बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार के घरों में की तोड़फोड़। महिलाओं को भी पीटा।  क्षेत्र के गांव समैंना निवासी चोबसिंह पुत्र महावीर सिंह ने बताया कि बीती 2 मई की देर शाम परिवार की एक महिला के साथ गांव के ही अवनीश पुत्र महावीर सिंह व दो अज्ञात लोगों ने छेड़छाड़ व मारपीट की थी। जिसमें पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार की देर शाम थाना पुलिस आरोपितों को पकड़ने के लिए आयी। गांव में घुसते ही पुलिस ने हूटर बजा दिया। हूटर की आवाज सुनकर अारोपित भाग गया। इसी दौरान बेटे संजीव ने पुलिस कर्मियों पर आरोपितों की मदद करने का आरोप लगाया। पुलिस पर आरोप लगाने पर दोनों के बीच नौकझोंक होने लगी।  कहा सुनी के बाद पुलिस कर्मी वहां से वापस थाने आ गये। करीब दस बजे दर्जन भर पुलिस कर्मी दोवारा गये। और पीड़ित पक्ष के घरों में ही तोड़-फोड़ शुरू कर दी। इस बीच घर के सभी पुरूष भाग गये। महिलाओं ने घर में तोड़फोड़ कर रही पुलिस का विरोध क…