हरदुआगंज
(अलीगढ़)।
स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के
उद्देश्य से आज से कस्बे में क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज होने जा रहा है। अग्रसेन
इंटर कॉलेज के मैदान पर आज शाम 6
बजे से 'बालाजी प्रीमियर लीग (BPL) सीजन-2' का भव्य शुभारंभ होगा। नाइट टूर्नामेंट के
रूप में आयोजित होने वाले इस सीजन का पहला मुकाबला आज सोमवार, 6 जुलाई को खेला जाएगा।
टूर्नामेंट
को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति
ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता को और अधिक पेशेवर और आकर्षक रूप दिया गया है।
मैदान पर अत्याधुनिक फ्लडलाइट्स की व्यवस्था की गई है, जिससे दर्शकों को
दूधिया रोशनी में रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
प्रतियोगिता
के सुचारू संचालन के लिए आयोजन समिति के पदाधिकारी आकाश ठाकुर, आकाश यादव,
शिवम शर्मा और सत्येंद्र ठाकुर सहित पूरी टीम पिछले कई दिनों से
मैदान को अंतिम रूप देने और सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी हुई है।
आयोजन
समिति ने क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे उच्च
खेल भावना के साथ मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।