अलीगढ़ | पर्यटन स्थल शेखा झील पर खर्चे का ब्यौरा न दे सके विभागीय अफसर

अलीगढ़ | पर्यटन स्थल शेखा झील पर खर्चे का ब्यौरा न दे सके विभागीय अफसर
अलीगढ़ : अलीगढ़ के पर्यटन स्थल शेखा झील (पक्षी विहार) के लिए पिछले पांच साल में कितनी धनराशि आवंटित हुई, इसमें से कितना खर्चा किया गया? ये जानकारी भी विभागीय अफसर आरटीआइ में नहीं दे सका। जवाब में कहा है कि इस संबंध में जानकारी उपलब्ध नहीं है। यही नहीं, शेखा झील में तैनात कर्मचारियों का ब्याैरा भी गोलमोल दिया है। आरोप है कि शेखा झील की देखरेख के लिए कोई कर्मचारी तैनात ही नहीं है। सरकार इसके रखरखाव के लिए करोड़ों रुपये जारी करती है, लेकिन इसका लेखा-जोखा नहीं है। कर्मचारियों का जो ब्यौरा दिया है, वह सेक्शन का है, पर्यटन स्थल का नहीं।  आरटीआई के तहत मांगी जानकारी भ्रष्टाचार विरोधी सेना के अध्यक्ष केशव देव ने शेखा झील पक्षी संरक्षण एवं पर्यटन केंद्र सामाजिक वानिकी, वन विभाग से आरटीआइ के तहत एक मार्च को कुछ बिंदुओं पर सूचनाएं मांगी थीं। पूछा था, शेखा झील पर कुल कितने कर्मचारी तैनात हैं। इनके नाम, पद, कार्यकाल, जिम्मेदारियों के विवरण के संबंध में सूची मांगी गई। इसके अलावा शेखा झील के लिए वर्ष 2015 से फरवरी 2021 के बीच कितनी धनराशि आवंटित हुई, कितनी खर्च हुई, इसकी जानकारी भी उपलब्ध कराने काे क…