अलीगढ़ | ऋग्वेद पर पीएचडी करने वाले एएमयू के प्रो. खालिद बिन युसूफ नहीं रहे
अलीगढ़ | ऋग्वेद पर पीएचडी करने वाले एएमयू के प्रो. खालिद बिन युसूफ नहीं रहे
उन्होंने कहा था अधिकांश काम पूरा हो गया है। अब बाकी का काम घर से ही करेंगे। 14 अप्रैल को वह अस्पताल में भर्ती हो गए। उनके निधन से डिपार्टमेंट को बड़ी क्षति हुई है। अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के संस्कृत विभाग के पूर्व चेयरमैन प्रो. खालिद बिन यूसुफ नहीं रहे। वे 60 साल के थे। कोरोना संक्रमण के चलते उनका निधन हो गया। प्रो. खालिद ने ऋग्वेद में पीएचडी की थी। रियलिटी शो 'इंडियाज गाट टैलेंट' में अपनी गायकी का जादू बिखेरने वाली इला और इब्रा इनकी बेटी हैं। पत्नी से उनका तलाक हो चुका है। बीते कुछ दिनों से बीमार थे वे मूल रूप से मऊ के थे। काफी समय से अलीगढ़ के सर सैयद नगर में रह रहे थे। कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इसके चलते एएमयू के ही जवाहर लाल नेहरू (जेएन) मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा था। कोरोना की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई थी। जेएन मेडिकल कालेज के ङ्क्षप्रसिपल प्रो. शाहिद सिददीकी के अनुसार मंगलवार को प्रो. युसूफ को वेंटीलेटर की जरूरत पड़ी थी। मेडिकल कालेज में वेंटीलेटर न मिलने पर उन्हें जकरिया स्थित आइटी सुपर स्पेशिलिटी ले जाया गया गया। जहां रात को उन्होंने दम तोड़ दिया। प्…