बुलंदशहर | ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर अलग-अलग समुदाय के लोगों में हुआ झगड़ा

खबरी

 


रिपो० ललित चौधरी 

बुलन्दशहर : अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खेलिया कल्यानपुर के साधन सहकारी समिति गेहूं क्रय केंद्र पर दो समुदाये के लोग ट्रेक्टर को खड़ा करने के लिये भिड गए।

गेहूं क्रय केंद्र पर बीती रात्रि ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर अलग-अलग समुदाय दो पक्ष आपस में भिड़ गए झगड़े के दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पहुँच कर पुलिस ने  शांति व्यवस्था कायम की गांव में जगह जगह शांति व्यवस्था के लिए किया गया पुलिस बल तैनात। दो समुदायों में झगड़ा होने के कारण गांव में सन्नाटा पसरा रहा।

 अहमदगढ़ पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीन लोगों को मौके से  गिरफ्तार किया है।