बुलंदशहर | भाकियू के कार्यकर्ताओं ने किया केंद्र सरकार का पुतला फूंकने का प्रयास

खबरी
बुलंदशहर | भाकियू के कार्यकर्ताओं ने किया केंद्र सरकार का पुतला फूंकने का प्रयास
रिपो० ललित चौधरी बुलंदशहर : कालाआम चौराहे पर बुधवार की दोपहर हाथ पर काली पट्टी और काले झंडे लेकर बुलंदशहर मुख्यालय पहुँचे भारतीय किसान यूनियन ने किसान आंदोलन के 6 महीने पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चे के आव्हान पर बुलंदशहर में काला दिवस मनाया।  भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंकने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया जिसको लेकर पुलिस व कार्यकर्ताओं मे घंटो झड़प हुई। देखिये वीडियो,,,