बुलंदशहर | युवती से छेड़छाड़ के बाद पथराव, तनाव की स्थिति मौके पर पुलिस तैनात

खबरी
बुलंदशहर | युवती से छेड़छाड़ के बाद पथराव, तनाव की स्थिति मौके पर पुलिस तैनात
रिपो० ललित चौधरी बुलंदशहर : युवती से छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में जमकर पथराव और मारपीट हुई। मारपीट और पथराव में पीड़ित युवती समेत चार लोग घायल हो गए। मामला दो समुदायों के होने से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया और पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पथराव की यह तस्वीर बुलंदशहर के औरंगाबाद की हैं। दरअसल औरंगाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में देर शाम एक युवती घर लौट रही थी।रास्ते मे दूसरे समुदाय के युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी थी। इतना ही नहीं मनचलों ने लड़की से फोन नम्बर मांगा। फोन नम्बर नहीं देने पर मनचलों ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की। वहीं युवती को लेकर परिजन आरोपी के घर पहुँचे ओर विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया और पथराव कर दिया था। पथराव में योगेश,रोहित और पूनम घायल हो गए, जबकि पीड़िता के चचेरे भाई हरजीत की पिटाई की गई।  जैसे ही खबर पुलिस तक पहुंची पुलिस के आला अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी में भर्ती कराया।यहाँ च…