बुलंदशहर | अब ऑनलाइन होगा ग्राम पंचायतों का गठन और प्रधानों का शपथ ग्रहण
बुलंदशहर | अब ऑनलाइन होगा ग्राम पंचायतों का गठन और प्रधानों का शपथ ग्रहण रिपो ललित चौधरी बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद ग्राम पंचायतों के गठन और ग्राम प्रधानों के शपथ ग्रहण की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। बुधवार को अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज ने वीडियो कान्फ्रेेंसिंग से पंचायतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पंचायतों के निर्वाचन संबंधित ग्राम पंचायतवार जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिये हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, ग्राम पंचायतों का गठन और प्रधानों का शपथ ग्रहण ऑनलाइन होगा, जो भी जानकारी मांगी थी उसे भेज दिया गया है। पंचायत चुनाव के बाद कोरोना संक्रमण को देखते हुए ग्राम पंचायतों के गठन और प्रधानों के शपथ ग्रहण की कार्रवाई ठंडी पड़ गई थी। बुधवार को अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से ग्राम पंचायतों के गठन व प्रधानों के शपथ ग्रहण के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान डीएम रविंद्र कुमार समेत विभागीय अधिकारी शामिल रहे। बताया गया कि जिन ग्राम पंचायतों में सदस्यों की संख्या गाइडलाइन के मुताबिक पूरी नहीं होगी, वहां गठन संभव नहीं हो सकेगा। उन्होंने शपथ व पंचायत गठन के संबंध में पूरा वितरण ग्राम पंचायतवार एकत्र करने का नि…