अलीगढ़ | दीनदयाल का है मानवता को शर्मसार करने वाला ऑडियो,,, सुनें ऑडियो

अलीगढ़ | दीनदयाल का है मानवता को शर्मसार करने वाला ऑडियो,,, सुनें ऑडियो
डेस्क समाचार दर्पण लाइव मंगलवार को सोशल मीडिया पर कोविड संक्रमित ऊषा देवी की बेटी से मानवता शर्मसार करने वाला वायरल ऑडियो दीनदयाल अस्पताल का है। स्टाफ ने नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक राजकुमार सिंह की बेटी से अभद्रता की थी। गौरतलब हो कि राजकुमार सिंह का 25 अप्रैल को कोरोना से निधन हो गया था। मां ऊषा देवी दीनदयाल अस्पताल में भर्ती हैं। स्टाफ ने फोन कर नानी और मम्मी में से एक को बचाने के लिए कहा था। साथ ही देखभाल करने के लिए दो हजार रुपये प्रतिदिन मांगे थे। बुधवार को इस वायरल ऑडियो की पड़ताल की गई तो नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक स्व.राजकुमार सिंह की बेटी का पता चला। बेटी आशिका राज सिंह ने बताया कि 25 अप्रैल को पिता की मौत कोरोना से हो गई थी। 29 अप्रैल को मां ऊषा देवी को अतरौली अस्पताल में एडमिट किया गया था। इसके बाद उन्हें दीनदयाल अस्पताल भेज दिया गया था। छोटी बहन पीहू और नानी भी कोरोना संक्रमित हैं, जिन्हें घर में आइसोलेट किया गया है। आशिका ने कहा कि अस्पताल में मरीज भर्ती है तो देखभाल स्टाफ करेगा। तीन अप्रैल की रात साढ़े दस बजे फोन कर मुझ पर अस्पताल आने का दबाव …