बुलंदशहर | विधायक के प्रयास से गन्ना किसानों को मिलेगी बड़ी राहत
बुलंदशहर | विधायक के प्रयास से गन्ना किसानों को मिलेगी बड़ी राहत रिपो० ललित चौधरी बुलंदशहर : स्थानीय दि किसान सहकारी चीनी मिल विगत एक मई से पावर टरबाइन में अचानक बड़ी समस्या आने के कारण बंद पड़ी थी। जिस कारण क्षेत्र के हजारों किसानों के अवशेष गन्ने की खरीद नहीं हो पा रही थी। चीनी मिल चालू न होने पर क्षेत्रीय विधायक ने मामले का संज्ञान लेकर गन्ना आयुक्त लखनऊ से वार्ता कर किसानों की समस्या का समाधान कराया। हजारों किसानों बचा हुआ गन्ना जिले की ही दो चीनी मिलों पर डाला जाएगा। दि किसान सहकारी चीनी मिल पिछले एक हफ्ते से अधिक समय से पावर टर्बाइन में खराबी आने के कारण बंद पड़ी हुई थी। चीनी मिल से जुड़े हुए क्षेत्र के हजारों किसानों पर मिल बन्द होने से गन्ने को लेकर गहरा संकट छा गया। किसानों की समस्याओं को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा ने गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश संजय आर भुसरेड्डी से बातचीत कर किसानों की समस्या का समाधान कराया। विधायक द्वारा गेट व बाह्य गन्ना क्रय केंद्रों पर लगभग एक लाख कुंतल अवशेष गन्ने के डायवर्जन की मांग की गई थी। इसकी स्वीकृति मिल गई है। वहीं क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा ने बताया कि गन्ने की खरीद अब वर्तमान पेराई सत्र 2020-21 की शेष …